आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के प्रवक्ता अशीष खेतान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एसजीपीसी केस दर्ज कराने जा रही है। मामला चुनावी घोषणा पत्र की तुलना श्री गुरु ग्रंथ साहिब से करने, श्री हरमंदिर साहिब के नीचे झाड़ू लगाकर बेअदबी करने का है।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मामले में अदालत में धारा 295 और 295-ए के तहत अगले एक दो दिन में केस दर्ज कराएगी। इस संबंध में वकीलों से राय ली जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली डायलॉग कमीशन के वाइस चेयरमैन आशीष खेतान और कंवर संधू के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। यह जानकरी एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ ने दी।