फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल बोले, हिंदू नहीं कर सकता कुरान की बेअदबी, अकाली बिफरे

Tue, 05 Jul 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला(पंजाब)
विज्ञापन
मालेरकोटला में आयोजित इफ्तार पार्टी में पहुंचे अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मालेरकोटला के रोजादारों के लिए आयोजित की गई इफ्तार पार्टी में विशेष रूप से पहुंचे ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मुस्लिम समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने दो टूक कहा कि कोई भी हिंदू कुरान, बाईबल और गुरु ग्रंथ की बेअदबी नहीं कर सकता। मालेरकोटला की घटना बेहद निंदनीय है और इसमें उनकी पार्टी के विधायक का नाम सत्तारूढ़ पार्टी के दबाव पर घसीटा जा रहा है ।
विज्ञापन


इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि बेअदबी के बाद हुई हिंसा में बेकसूरों पर दर्ज हुए मुकदमे रद्द करवाए जाएंगे। स्थानीय हिना हवेली में आयोजित इस इफ्तार पार्टी में पार्टी सांसद भगवंत मान, कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर और संजय सिंह के साथ कड़ी सुरक्षा में पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने मुस्लिम पहरावा ओढ़कर सभी रोजादारों को मुबारकबाद पेश की।  इस दौरान मीडिया से केजरीवाल ने दूरी बनाए रखी और बिना बातचीत किए लौट गए।
विज्ञापन

अकालियों ने दिखाए काले झंडे

मालेरकोटला में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बेअदबी मामले में ‘आप’ विधायक की संलिप्तता के बाद गुस्साए अकाली दल के सैकड़ों समर्थकों ने अरविंद केजरीवाल के इफ्तार समारोह के निकट पहुंच कर जबरदस्त हंगामा किया और ‘आप’ सुप्रीमो को काले झंडे दिखाए। 

इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व पंजाब सरकार की मुख्य संसदीय सचिव बेगम फरजाना आलम और पूर्व डीजीपी इजहार आलम कर रहे थे । गुस्साई भीड केजरीवाल वापस जाओ के नारे लगा रहे थे और बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने बैरिकेड लगातार उन्हें रोक लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें