फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: भोंडसी जेल में मंत्री संजीव अरोड़ा से मिले अरविंद केजरीवाल और सीएम मान, 20 मिनट तक की बातचीत

Sat, 23 May 2026 11:04 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो फरीदाबाद/चंडीगढ़

सार

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग व करीब 100 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी बिलिंग घोटाले के आरोप में पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा को 9 मई को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शनिवार को पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से मिलने गुरुग्राम स्थित भोंडसी जेल पहुंचे। कीरब 20 मिनट की मुलाकात के बाद दोनों नेताओं का काफिला वापस दिल्ली रवाना हो गया। इस दौरान नेताओं ने मीडिया से कोई बात नहीं की।
विज्ञापन


ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग व करीब 100 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी बिलिंग घोटाले के आरोप में पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा को 9 मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी की टीम संजीव अरोड़ा को लेकर देर रात ही गुरुग्राम अदालत के परिसर में पहुंची। यहां उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया। बाद में संजीव अरोड़ा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल व मान के भोंडसी जेल में अरोड़ा से मिलने की सूचना मिलने पर एहतियातन गुरुग्राम पुलिस की टीमों ने शनिवार सुबह से ही जेल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। दोपहर लगभग पौने दो बजे केजरीवाल व मान का काफिला जेल परिसर के पास पहुंचा। मुलाकात के बाद मेन रोड से जेल के गेट की ओर निकल गए। दोनों वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने के दौरान जिला जेल में बंदियों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे अन्य परिजनों को भी कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार के हेवीवेट मंत्रियों में से एक हैं। चूंकि अब पंजाब में निकाय चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में अरोड़ा का जेल में होना पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें