बोर्ड से परिवहन मंत्री की फोटो गायब
परिवहन विभाग के बोर्ड व होर्डिंग्स से परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का चेहरा गायब है। अधिकारी दबी जुबान में कह रहे हैं कि दिल्ली से जो आया है, वही लगाया जा रहा है। अधिकारी काफी असहज हैं कि कैसे अपने मंत्री को दरकिनार करें लेकिन एक भी बोर्ड परिवहन मंत्री का नहीं लगाया गया है और न ही तस्वीर छापी गई है।
गाना भी दिल्ली से
केजरीवाल बसों को हरी झंडी देंगे इसके लिए गाना भी दिल्ली से बनकर आया है। उनके आने पर कौन थीम सॉग बजाया जाएगा इसको लेकर स्थानीय अधिकारी तैयारी कर रहे थे लेकिन टीम केजरीवाल ने कह दिया है कि थीम सांग दिल्ली से आएगा, वही बजाया जाएगा।
दो बार बदला स्थान
केजरीवाल व भगवंत मान के हरी झंडी दिखाने का स्थान दो बार बस स्टैंड पर बदला गया। एक बार इसलिए बदला गया क्योंकि सामने फ्लाईओवर था। टीम दिल्ली व कमिश्नर ने कहा कि फ्लाईओवर बंद नहीं किया जा सकता, खतरा भी अधिक है। फिर पानी की टंकी के पास रखा गया लेकिन वहां टंकी की हालत खस्ता होने के कारण वहां से भी हटाकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास की जगह तय की गई।