फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण लूथराः निःशुल्क कोचिंग देकर तैयार करते हैं 'सचिन' और 'विराट'

Mon, 09 May 2016 12:11 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के क्रिकेट कोच अरुण कुमार लूथरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिलिए एक ऐसे शख्स से, जो क्रिकेट सेंटर चलाते हैं और निःशुल्क कोचिंग देकर सचिन और विराट जैसे खिलाड़ी तैयार करते हैं। ये हैं 67 वर्षीय अरुण कुमार लूथरा। ये पेशे से डॉक्टर हैं और लाइव वायर कोचिंग क्रिकेट सेंटर चलाते हैं। हर साल क्रिकेट के लिए ट्रायल लेते हैं। ट्रायल के बाद चयनित 12 खिलाड़ियों को वह अपनी निगरानी में पूरा साल निशुल्क क्रिकेट की ट्रेनिंग देते हैं। इनसे ट्रेनिंग लेने के बाद कई बच्चे यूटी की टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। इनमें अंडर-17 की टीम को अमनदीप पन्नू, अंडर-14 में शिवम वर्तमान में कप्तान हैं।
विज्ञापन


बेदी और मदन लाल के साथ के साथ खेले
अरुण राय लूथरा ने शुरुआती पढ़ाई अमृतसर से की। क्रिकेट का शौक था और इंटर डिस्ट्रिक्ट स्तर तक खेले भी। यहां इनके साथ बिशन सिंह बेदी और मदन लाल रहे। बिशन सिंह इनके सीनियर हैं। वहीं मदन लाल जूनियर थे। अरुण राय लूथरा एक इंजरी के कारण क्रिकेट से कुछ देर के लिए दूर हो गए। प्राइवेट कंपनी से रिटायर्ड होने के बाद होमियोपैथी की प्रैक्टिस शुरू की। इसकी के साथ शुरू हुआ बच्चों को फ्री ट्रेनिंग देने का सफर।

वर्षों से दे रहे ट्रेनिंग
अरुण राय लूथरा ने सेक्टर-47 स्थित काली बाड़ी मंदिर के पास के मैदान से 1995 से ट्रेनिंग देनी शुरू की। इसके बाद मौजूदा समय में सेक्टर-44 स्थित दिव्या पब्लिक स्कूल में लाइव वायर फ्री क्रिकेट कोचिंग सेंटर चलाते हैं। यहां वह हर साल ट्रायल के बाद चयनित हुए 12 बच्चों को निशुल्क क्रिकेट की कोचिंग देते हैं।
विज्ञापन


हमें कोचिंग नहीं ले पाए थे
अरुण लूथरा ने बताया कि जिस समय क्रिकेट खेलते थे उस समय एक आम बच्चे के लिए पैसे खर्च कर कोचिंग लेना आसान नहीं होता था। हम भी कोचिंग नहीं ले पाए थे। उस समय मन में एक टीस रह गई थी। जिसे पूरा कर रहा हूं।

सामाजिक कल्याण पर आधारित टूर्नामेंट
अरुण कुमार लूथरा सामाजिक विषयों पर ही क्रिकेट टूर्नामेंट कराते हैं। जिनमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, ब्राइब फ्री नेशन, आई डोनेट जैसे नामों पर क्रिकेट टूर्नामेंट कराते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें