फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली ने ब्लॉग में प्रियंका को ये सब कह डाला?

Thu, 24 Apr 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के उम्मीदवार अरुण जेटली ने कहा कि वे प्रियंका वाड्रा से सहमत हैं कि व्यक्तिगत हमले दर्द देते हैं और इनसे बचना चाहिए। लेकिन, जेटली ने प्रियंका को सलाह भी दी कि पहले अपनों को बताएं बाद में परायों को।
विज्ञापन


अपने चुनाव प्रचार ब्लॉग पर अरुण जेटली ने लिखा है-प्रियंका वाड्रा दावा कर रही हैं कि वह राजनीति का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी मां और भाई की उनके निर्वाचन क्षेत्रों में मदद कर रही हैं और यह उनका अधिकार है।

प्रियंका ने कहा था, व्यक्तिगत हमले दर्द देते हैं

बीते दिन प्रियंका गांधी ने इस बात पर टिप्पणी की कि उनके पति रॉबर्ट वाड्रा पर किए गए व्यक्तिगत हमले से उन्हें दुख हुआ, जो कि निवेश की प्रवृत्ति को लेकर विवाद में रहे हैं।

पहली बात तो यह कि यह निवेश बिना मूल पूंजी और असाधारण रिटर्न का है। जाहिर है कि इसमें कुछ तो असाधारण है, जिस पर विश्वास करना मुश्किल है।
विज्ञापन

पहले सहमति फिर सलाह

जेटली ने लिखा है-प्रियंका सही हैं कि व्यक्तिगत हमले दर्द देते हैं। इनसे बचा जाना चाहिए। मैं कामना करता हूं कि उनके राजनीतिक दोस्त भी इस बात को समझें। उन्हें यदि यह एहसास हो गया था, तो उनके भाई नरेंद्र मोदी के तथाकथित बाल विवाह को सार्वजनिक मुद्दा नहीं बनाते। स्नूपगेट के मुद्दे पर भी कांग्रेस को एक महिला को सुरक्षा नहीं देनी पड़ती।

मोदी के खिलाफ एक केस जिसमें अदालतों ने एफआईआर की भी जरूरत नहीं समझी, उस केस को कांग्रेस ने झूठ और बेबुनियाद आधार पर 12 साल तक घसीटा। निश्चित रूप से यदि मां ने बेटी की बात सुनी होती, तो वह मोदी को मौत का सौदागर नहीं कहतीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें