फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्यूट टू मैन! जुनून से जीती जिंदगी, कला से मिली पहचान

Wed, 27 Jan 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शख्स को सेल्यूट कीजिए। नेशनल क्राफ्ट मेले में पहुंचे त्रिंबक जोशी की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं, लेकिन जुनून इतना था कि कला का साथ नहीं छोड़ा। एक कलाकार के कला की प्रशंसा ही उसके लिए सबसे बड़ा इनाम है। यह कहना है त्रिंबक जोशी का।
विज्ञापन


जान को हथेली पर लेकर चलने वाले त्रिंबक को उनकी कला ने जिंदा रखा है। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित होने के बाद भी कला का प्रदर्शन करने के लिए चंडीगढ़ आए हैं। उनकी कला की प्रशंसा पंजाब और हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी ने भी की है।

उन्होंने गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी का रंगोली आर्ट के जरिए पोर्ट्रेट बनाया है। वह 22 साल से कुरुक्षेत्र में आयोजित क्राफ्ट मेले में हिस्सा ले रहे हैं। कलाग्राम में अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए वह पहली बार चंडीगढ़ आए हैं।
विज्ञापन


त्रिंबक बताते हैं कि रंगोली की कला को अन्य की तरह तवज्जो नहीं मिला। वह 30 साल से इस कला से जुड़े हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशी नेताओं और बॉलीवुड कलाकारों की भी उन्होंने पोर्ट्रेट बनाई है। सभी ने उनकी तारीफ भी की, लेकिन अन्य कलाओं की तरफ सम्मान नहीं मिला।  

गवर्नर ने कहा ब्यूटीफुल
गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी को रंगोली आर्ट के माध्यम से बनाया गया पोर्ट्रेट काफी पसंद आया। अपनी पोर्ट्रेट देखकर वह आश्चर्य में पड़ गए थे। उन्होंने त्रिंबक से कहा ब्यूटीफुल वर्क। इससे अच्छा हो ही नहीं सकता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें