चंडीगढ़। चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की ओर से वीरवार को सोहन कादरी फैलोशिप के विजेता की घोषणा की गई, जिसे बेहद अनुभवी और टैलेंटेड आर्टिस्ट संदीप कुमार ने जीता है इनाम के तौर पर उन्हें एक लाख राशि दी जाएगी।
चंडीगढ़ ललित कला अकादमी ने छात्रों और पेशेवर कलाकारों दोनों के लिए वार्षिक छात्रवृत्ति और फैलोशिप शुरू की है।
अकादमी के अध्यक्ष भीम मल्होत्रा ने बताया कि फेलोशिप में चित्रकार शहर के युवा कलाकार संदीप कुमार को सम्मानित किया गया है। चंडीगढ़ ललित कला अकादमी को 15 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इस वर्ष के युवा शहर कलाकार संदीप कुमार को सोहन कादरी फैलोशिप देने के लिए चुना। फेलोशिप के लिए प्रस्तुत कार्यों की गुणवत्ता और दर्शन से प्रभावित जूरी ने सुझाव दिया कि मौजूदा फैलोशिप के अलावा यात्रा छात्रवृत्ति पच्चीस हजार की फेलोशिप होनी चाहिए। संदीप कुमार के अलावा अन्य विजेताओं ग्राफिक्स राहुल धीमान, पेंटर संतोष कुमार और रीना भटनागर हैं।