फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से डेढ़ तोले सोने की चेन झपटकर भागा एक्टिवा सवार, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। कर्फ्यू के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। घर के बाहर सब्जी खरीदने निकली एक महिला से एक्टिवा सवार युवक डेढ़ तोले सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। वारदात वीरवार दोपहर में मनीमाजरा के समाधि गेट मोहल्ले से माता राज कौर गुरुद्वारे की तरफ जाने वाली की सड़क पर हुई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वीरवार दोपहर करीब सवा दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ले में गोसाईं वाला मोहल्ला निवासी 47 वर्षीय पूनम अपने घर से बाहर सब्जी लेने निकली थी। जैसे ही वो रेहड़ी के पास पहुंची तो पीछे से आए एक्टिवा पर सवार युवक ने उसके गले से डेढ़ तौले सोने की चेन झपट ली और हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो आरोपी की फुटेज मिल गई। अब फुटेज के आधार पर आरोपी की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। इससे पहले 23 मार्च को मनीमाजरा में शांति नगर की रोड पर गली नंबर 4 के बाहर इसी तरह एक एक्टिवा सवार युवक गली नंबर 4 में रहने वाली महिला की चेन छीनकर फरार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें