प्रकृति के नजारे कैनवस पर उकेरते भीम मल्होत्रा
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन ने उन कलाकारों को कुछ अलग करना सिखा डाला, जिनके बारे में वह कभी सोच नहीं सकते थे। इन कलाकारों को कुछ अलग करने के लिए भी लॉकडाउन ने प्रेरित किया। इन्हीं में से एक कलाकार हैं भीम मल्होत्रा। इन्होंने घर पर बैठकर हिमाचल में सैर के दौरान देखे गए प्रकृति के नजारों को कैनवास पर उतार दिया। सीनियर कलाकार भीम मल्होत्रा ललित कला अकादमी के चेयरमैन हैं और वाटर कलर पेटिंग में महारत हासिल की है। इन्हें कोरोना काल ने डराया नहीं बल्कि कुछ अलग करना सिखाया।
प्रकृति का शानदार नजारा उतारा
भीम मल्होत्रा ने बताया कि वह अक्सर वाटर कलर पर अपना वर्क किया करते थे। जब कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन हुआ तो एक बार लगा कि सबकुछ रूक सा गया। इस समय दिमाग में आइडिया आया कि हिमाचल में सैर के दौरान देखे गए प्रकृति के नजारों को पेटिंग्स पर उतरा दूं। इस पर काम शुरू कर दिया। मल्होत्रा ने बताया कि इस दौरान 7 बड़े आर्ट वर्क को बनाया। पहली बार एक्रेलिक कलर का इस्तेमाल कर हिमाचल के चोटियों को कैनवस पर उतारा।
ऑनलाइन आर्ट वर्क की शुरुआत भी कराई
भीम मल्होत्रा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते शहर के कलाकार घर पर बैठे हुए थे। उन्हें कोरोना काल में दोबारा से मंच प्रदान करने के लिए सोचा और योजना के तहत 7 अप्रैल को ऑनलाइन मंच की शुरुआत कर कलाकारों को नया मंच दे दिया। सिटी में यह पहला ऑनलाइन प्रोग्राम था। ऑनलाइन प्रोग्राम में कलाकारों की ऑनलाइन प्रदर्शनी लगाकर नया मुकाम भी हासिल किया।