फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अर्शदीप के माता पिता बोले-गर्व के पल...बेटे की मेहनत ने दिलाया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अपनी स्विंग गेंदबाजी और अहम मौकों पर विकेट लेने के लिए अपनी पहचान बना चुके अर्शदीप सिंह आईसीसी टी-20 क्रिकेट ऑफ द ईयर चुने गए हैं। वह इस प्रारूप में 2024 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। इस अवॉर्ड के लिए ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, पाकिस्तान के बाबर आजम और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के नाम भी दौड़ में शामिल थे। भारतीय क्रिकेटर की इस उपलब्धि पर खरड़ स्थित अर्शदीप सिंह के परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी मां बलजीत कौर और पिता दर्शन सिंह ने कहा कि यह बेटे की मेहनत का नतीजा है। अर्शदीप ने पिछले साल टी-20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

अर्शदीप सिंह ने अपने क्रिकेट करिअर की शुरुआत चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित जीएनपीएस स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड से की। इसके बाद पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में जगह बनाई और दमदार प्रदर्शन कर भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाई है। पिछले कुछ वर्षों से अर्शदीप सिंह वनडे और टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम को विशेष योगदान दे रहे हैं। अर्शदीप सिंह के कोच रहे जसवंत सिंह ने कहा कि मुझे अपने ट्रेनी पर नाज है। अर्शदीप सिंह अपने क्रिकेट के शुरुआती दिनों में खरड़ से चंडीगढ़ साइकिल पर सेक्टर 36 अकादमी में रोजाना अभ्यास करने आते थे।

आईपीएल में 18 करोड़ लगी थी बोली

आईपीएल सीजन 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह के लिए 18 करोड़ की बोली लगाई थी। अर्शदीप सिंह ने दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ बोली में हिस्सा लिया था।साल 2019 में पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को महज 20 लाख रुपये में खरीदा था। पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने हर किसी को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। पहले आईपीएल सीजन में उन्होंने 3 मैच खेलते हुए 3 विकेट लिए। 2020 आईपीएल सीजन में अर्शदीप को 8 मैचों में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 9 विकेट झटके थे। 2021 में उन्होंने 12 मैच खेलते हुए 18 विकेट लिए। साल 2022 में 10 विकेट, 2023 सीजन में 17 विकेट और साल 2024 आईपीएल में कुल 19 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें