चंडीगढ़। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में जगह मिली है। हाल ही में इंग्लैंड में हुए टी-20 के दूसरे मैच में उन्होंने दो विकेट चटकाए थे।
बीसीसीआई की चयनकर्ता कमेटी ने वीरवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी- 20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। इसमें गेंदबाज अर्शदीप सिंह को उनका प्रदर्शन का इनाम मिला है। सीरीज का पहला मुकाबला 29 जुलाई, दूसरा मुकाबला 1 अगस्त, तीसरा मुकाबला 2 अगस्त, चौथा मुकाबला 6 अगस्त और पांचवां मुकाबला 7 अगस्त को होगा।