फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद भाई को देने आया था 500 नशे की गोलियां, गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
Drugs - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सब जल पट्टी में बंद अपने भाई को नशीली गोलियां देने आए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सिटी पट्टी की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सब जेल पट्टी के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह ने बताया कि गांव माड़ी समरा वासी करणबीर सिंह किसी मामले में पट्टी जेल में बंद है। बीते  दिन एक युवक जेल के पास संदिग्ध हालत में फोन पर बातचीत कर रहा था। संदेह होने पर उसको जेल पुलिस ने काबू कर लिया। उस की पहचान शरणबीर सिंह के तौर पर हुई है। तलाशी लेने पर उससे 500 नशीली गोलियां, 2 तंबाकू के पैकेट और 2 बीड़ियों के बंडल बरामद हुए।

पूछताछ दौरान शरणबीर सिंह ने बताया कि यह नशीले पदार्थ उसने जेल में बंद अपने भाई करणबीर तक पहुंचाने थे। थाना सिटी के ए.एस.आई. गुरमेज सिंह ने बताया कि शरणबीर सिंह और करनबीर सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी माड़ी समरा खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें