फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू के खिलाफ दर्ज होगा मानहानि का केस, क्यों और कौन कराएगा?

Mon, 19 Jun 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
Navjot singh sidhu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया जाएगा। पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई परमजीत सिंह लाली बादल ने उन पर अबोहर में जमीन घोटाला करने के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों पर सफाई देते हुए रविवार को लाली बादल ने कहा कि वह सिद्धू पर मानहानि का केस करेंगें।
विज्ञापन


विधान सभा में सिद्धू की ओर से उनके खिलाफ दिया गया बयान झूठा है। साथ ही सिद्धू ने मुझे चोर भी कहा है। लाली बादल ने कहा कि अबोहर में जो जमीन उन्होंने वर्ष 2008 में खरीदी थी वो साढे़ नौ मरले है जबकि सिद्धू  कह रहे हैं कि उन्होंन 80 करोड़ की लागत से नौ एकड़ जमीन खरीदी है।

उन्होंने कहा कि उक्त कांग्रेसी मंत्री की ओर से उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने बताया कि अदालत में अभी छुट्टियां चल रही हैं जैसे ही अदालत खुलेगी उनकी ओर से नवजोत के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो जमीन अबोहर में उन्होंने खरीद कर बेची थी उसके एक एक कागज उनके पास हैं और रेव्नयू रिकार्ड के अनुसार वह सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें