हाल ही में मेयर का कार्यकाल पूरा करने वाले अरुण सूद का दावा है कि इस साल के नवंबर तक शहर में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। कजौली वाटर वर्क्स के फेज-5 और फेज-6 पर काम चल रहा है। वह अक्तूबर में पूरा हो जाएगा।
सदू का दावा है कि इस साल के अंत तक अगर इन दो नए फेज से 29 एमजीडी पानी नहीं आएगा तो वह राजनीति छोड़ देंगे। मालूम हो कि कांग्रेस की ओर से समय-समय पर कहा जा रहा है कि हाल ही में निगम ने इस पर काम शुरू किया है।
अभी एक टेंडर भी अलॉट होना बाकी है ऐसे में भाजपा के दावे की हवा निकल जाएगी। अरुण सूद का कहना है कि मेयर कार्यकाल के अंतिम दिनों में उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बैठक की थी।
इस साल में शहरवासियों को यह 29 एमजीडी पानी मिल जाएगा। इस समय पहले चार फेज से शहर में 58 एमजीडी पानी की सप्लाई मिल रही है, जबकि 220 टयूबवेल से 20 एमजीडी पानी मिल रहा है।