सेक्टर 44 सेंट जोसेफ स्कूल के क्रिकेट मैदान पर खेला गया मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। अर्नव सहगल के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन (16 रन देकर 6 विकेट) की बदौलत सेंट जोसेफ जूनियर्स ने चौहान क्रिकेट अकादमी जीरकपुर को 10 विकेट से हराकर अंडर 13 लड़कों और लड़कियों के सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। यह मैच सेक्टर 44 सेंट जोसेफ स्कूल के क्रिकेट मैदान पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चौहान क्रिकेट अकादमी जीरकपुर की पूरी टीम 17.1 ओवर में मात्र 54 रन पर ऑल आउट। सत्यम 13, आर्यन शर्मा 9 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्नव सहगल ने 16 रन देकर 6 विकेट और लोकेश ने 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
जवाब में सेंट जोसेफ जूनियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5.3 ओवर में बिना नुक्सान के 56 रन बनाकर मैच को जीत लिया। अव्यान अग्निहोत्री ने 23 नाबाद रन और तनिष्क जोशी 14 नाबाद रन बनाए। सेंट जोसेफ जूनियर्स के अर्नव सहगल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया