फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य अफसरों ने जालंधर-हलवारा वज्र कोर मुख्यालय का किया दौरा, बढ़ाया सैनिकों का हौसला

Thu, 04 Jun 2020 12:23 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/लुधियाना
विज्ञापन
वज्र कोर मुख्यालय में सैन्य अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी सैन्य कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने बुधवार को वज्र कोर मुख्यालय जालंधर और एयर आफिसर कमांडिंग इन चीफ वेस्टर्न कमांड  एयर मार्शल बी सुरेश ने वज्र कोर हेड क्वार्टर लुधियाना का दौरा किया। इस दौरान दोनों सैन्य अफसरों ने कोविड-19 से संबंधित तैयारियों और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और सैनिकों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान ले. जनरल आरपी सिंह ने मिलिट्री हॉस्पिटल जालंधर में कोरोना से संबंधित हालात का जायजा लिया और उससे जुड़ी तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने क्वारंटीन के दौरान हाल ही में शुरू की गई सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने जालंधर छावनी में सैनिकों के लिए नवनिर्मित एस्ट्रो टर्फ मैदान का भी उद्घाटन किया। वज्र कोर मुख्यालय में जीओसी वज्र कोर लेफ्टिनेंट जनरल संजीव कुमार शर्मा ने उनको ऑपरेशन संबंधी मामलों की जानकारी दी। पश्चिमी सैन्य कमांड के कमांडर ने वज्र कोर तोपखाना ब्रिगेड और वायु रक्षा ब्रिगेड की आपरेशन संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा की।

आरपी सिंह ने फार्मेशन द्वारा कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए उठाए गए क़दमों की प्रशंसा की और सभी को हर समय ऑपरेशनल तैयारी को तवज्जो देने की अहमियत समझने और अमल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उधर, वेस्टर्न एयर कमांड के एयर आफिसर कमांडिंग एयर मार्शल बी सुरेश ने एयर फोर्स स्टेशन हलवारा का दौरा किया गया। इस मौके हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कोमोडोर ए भद्रा ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


बी सुरेश ने एयर फोर्स स्टेशन के स्थानीय महत्वपूर्ण एरिया का निरीक्षण किया और उन्होंने आपरेशनल तैयारी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोविड 19 बीमारी से बचाव और उसके फैलाव को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें