चंडीगढ़ में सेना ने एक बार फिर हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान ने युद्ध विराम की घोषणा के बाद सीजफायर का उल्लंघन किया है जिसके बाद सेना ने ये अलर्ट जारी किया है।
Attack Alert in Chandigarh: चंडीगढ़ में सेना ने हमले को लेकर अलर्ट कर दिया है। चंडीगढ़ में सेना ने रात 9 बजकर 50 मिनट पर अलर्ट किया। हालांकि अभी तक चंडीगढ़ में ब्लैकआउट की कोई सूचना नहीं है। भारत पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्ध विराम की घोषणा हो गई थी लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर का एक बार फिर उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने सीमा से सटे इलाकों में फायरिंग शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जम्मू रे बारामूला और छंब में भारी गोलीबारी हुई है। पाकिस्तान की इस हिमाकत का भारतीय जवान माकूल जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब में ब्लैकआउट
पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद पंजाब में एक बार फिर ब्लैकआउट कर दिया गया है। बरनाला, बठिंडा, संगरूर, बटाला, गुरदासपुर, फिरजोपुर, फाजिल्का, होशियारपुर, पठानकोट और लुधियाना में ब्लैक आउट करने के आदेश संबंधित जिलों के डीसी ने दिए हैं। पठानकोट के सरहदी इलाकों में एक बार फिर ड्रोन मूवमेंट हुई है जिस कारण पूरे पठानकोट में ब्लैकआउट है।