फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से गलती से चली गोली, आर्मी हवलदार के सीने में लगने से मौत

Sun, 22 Dec 2019 07:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान आर्मी हवलदार की सर्विस राइफल से चली गोली उसके सीने में जा लगी। उसके तुरंत मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। सुजानपुर स्थित आर्मी यूनिट में तैनात हवलदार जम्मू-कश्मीर के गांव धड़ा, अखनूर निवासी युद्धवीर सिंह की पत्नी सुमन रानी ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसके पति की यूनिट सुजानपुर शिफ्ट हुई थी। 

विज्ञापन


डेढ़ साल से वह पति के साथ सरकारी क्वार्टर में रह रही थी। शनिवार सुबह पति की ड्यूटी क्यूआरटी में लगी और वह सुबह 8 बजे क्वार्टर से निकले। शाम को पता चला कि डयूटी के दौरान उनकी सर्विस राइफल से गलती से गोली चल गई जोकि उनकी छाती में लगी। उन्हें मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया पर वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुजानपुर पुलिस ने रविवार को उनका पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें