इस दौरान घाटी में सेना का खास फोकस रहेगा। अनुच्छेद 370 में संशोधन के बाद से घाटी में सेना को लेकर खूब दुष्प्रचार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सेना से जुड़ी कई भ्रामक प्रकार की जानकारियों को तेजी से वायरल किया जा रहा है, ताकि इंडियन आर्मी की छवि को खराब किया जा सके। लेकिन सेना अब इसका जवाब अपने किए गए कामों के प्रचार से देगी।
इस तरह के कामों का हो रहा खूब प्रचार
- देश के विभिन्न राज्यों में सेना द्वारा चलाए गए रेस्कयू ऑपरेशन की फोटो व डिटेल की जा रही वायरल।
- बारामूला में इंडियन आर्मी द्वारा कश्मीरी युवाओं के लिए आयोजित की गई ‘नारवाव क्रिकेट लीग’ का प्रचार।
- कुपवाड़ा के एक गांव में सेना ने एक युवाओं के लिए एक मिलन कार्यक्रम रखा, जिसमें उन्हें बताया गया कि कैसे उन्हे एंटी नेशनल एक्टिविटी से बचना है।
- बारामूला के डांगीवाचा में बुजुर्ग-यूथ सम्मेलन करवाया गया, सेना ने इस जरिए लोगों को साकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित किया।
- गांव चंडीगाम की कश्मीरी बेटियों के लिए सेना ने मार्शल आर्ट्स शिविर आयोजित किया।
- कुपवाड़ा में सेना ने कश्मीरी युवाओं के लिए ‘लोलाब किंगडम फुटबाल चैंपियनशिप’ व ‘हबीबुल्लाह मैमोरियल फुटबाल कप’ का आयोजन किया।
- घाटी के गांव मारकूल में जमाती समर्थकों की एक मीटिंग आयेाजित की, जिसमें उन्हे अपने इलाकों में हालात सामन्य रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- अखनूर के चकभगवान क्षेत्र में सेना की ओर से जरूरतमंद लोगों को सहायक सामग्री बांटी गई। इस तरह काफी ऐसे सामाजिक कार्य हैं, जिसका प्रचार सेना द्वारा खूब किया जा रहा है।