फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला पहुंचे सेना प्रमुख एमएम नरवणे, हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा

Tue, 20 Oct 2020 10:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
अंबाला पहुंचे थलसेना प्रमुख। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चीन और पाक से चल रहे तनाव के बीच थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे सोमवार को अंबाला पहुंचे थे। यहां उन्होंने अंबाला खड्गा कोर यूनिट और अंबाला एयरबेस का दौरा किया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। 

विज्ञापन


विदित हो कि यदि चीन और पाकिस्तान दोनों में से किसी के साथ भी युद्ध की स्थिति बनती है तो उनसे निपटने में अंबाला एयरबेस के साथ-साथ यहां के खड्गा कोर की भूमिका अहम रहेगी। राफेल के आगमन से अंबाला की भूमिका और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो चुकी है। इसकी मदद से दोनों पड़ोसी देशों पर मात्र 15 मिनट के भीतर हमारी सेना अटैक कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार सीमा पर जहां चीन के साथ तनाव की स्थिति बनी हुई हैं, वहीं उकसावे में आकर पाक की नापाक हरकत पर भी नजर रखनी होगी। यही कारण है कि थलसेना प्रमुख ने दौरा कर अधिकारियों को हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें