फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: हथियार तस्कर रविंद्र मोहन फाजिल्का में गिरफ्तार, पाकिस्तान से मंगवाए गए हथियारों की खेप उठाने आया था

Sat, 30 Oct 2021 08:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का

सार

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया हथियार तस्कर रविंद्र मोहन उर्फ गोरा तिहाड़ में बंद रूड़की के बदमाश आशीष के कहने पर पाकिस्तान तस्करों से मंगवाए गए हथियार लेने फाजिल्का आया था। इन्हें ये हथियार आगे सप्लाई करना था।
विज्ञापन
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा निवासी हथियार तस्कर रविंद्र मोहन उर्फ गोरा शनिवार को फाजिल्का में गांव ढिप्पांवाली के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह पाकिस्तान से मंगवाए हथियारों की खेप उठाने आया था। उसकी निशानदेही पर दो पिस्तौल, 30 एमएम मार्का जिगाना, चार मैगजीन, 47 कारतूस, चार हथगोले और 50 हजार रुपये भारतीय करेंसी बरामद की गई है। 

विज्ञापन


रविंद्र तिहाड़ जेल में बंद रूड़की के बदमाश आशीष के कहने पर पाकिस्तान तस्करों से मंगवाए गए हथियार फाजिल्का क्षेत्र में छुपाकर रखे थे, जिन्हें आगे सप्लाई करना था। आशीष सुखप्रीत बूढा गैंग का गैंगस्टर है। 

जिला पुलिस प्रमुख के मुताबिक आशीष के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं। उसके खिलाफ पंजाब के अलग-अलग जिलों में आठ केस दर्ज हैं। वह हथियार और नशे की खेप सरहद पार से मंगवाता है। रविंद्र का अदालत से पुलिस रिमांड हासिल कर पंजाब के हथियार तस्करों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। आशीष को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गहरी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें