फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के आकाशदीप को अर्जुन पुरस्कार, छह खिलाड़ी ध्यान चंद अवार्ड के लिए नामित

Tue, 25 Aug 2020 02:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • खेल में फिर से शान बहाल करने की राह में पंजाब: राणा सोढी
  • खेल मंत्री ने पुरस्कारों के लिए नामित खिलाड़ियों को दी बधाई
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खेल और युवक मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने सोमवार को अर्जुन, ध्यान चंद और तेनजिंग नोर्गे अवार्ड विजेताओं और माका ट्राफी जीतने वाली पंजाब यूनिवर्सिटी को बधाई दी है। कोविड-19 महामारी के कारण यह अवार्ड समारोह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को ऑनलाइन माध्यम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


राणा सोढी ने राज्य के होनहार खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है, जबकि कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स), अजीत सिंह (हॉकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), मनजीत सिंह (रोइंग), सुखविंदर सिंह संधू (फुटबाल) और लक्खा सिंह (मुक्केबाजी) को ध्यान चंद अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। इसी तरह तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड के लिए कर्नल सरफराज को चुना गया है। मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को मिलेगी।

खेल मंत्री ने कहा कि पंजाब खेल के क्षेत्र में फिर से अपनी शान बहाल करने की राह पर अग्रसर है और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवार्ड की घोषित सूची इस बात की गवाह है। राणा सोढी ने खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाले सभी अवार्ड विजेताओं को बधाई दी और भरोसा दिया कि आगामी खेलों में भाग लेने के लिए वह जो भी योजनाएं बना रहे हैं, उसमें पंजाब सरकार पूरा सहयोग देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों और पूर्व पुरस्कार विजेता महिलाओं की एक उच्चस्तरीय कमेटी जल्द होगी गठित

अकाली दल की स्त्री विंग की अध्यक्ष जागीर कौर ने सोमवार को कहा है स्त्री अकाली दल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए लड़कियों को विश्वस्तरीय कोचिंग प्रदान करने वाली खेल अकादमियों की स्थापना करेगा।

बयान में जागीर कौर ने कहा कि लड़कियों को खेलों में प्रोत्साहित करने के लिए अगले सप्ताह खेलों में विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात खिलाड़ियों और पूर्व पुरस्कार विजेता महिलाओं की एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। 

प्रदेश को जोन में बांटा जाएगा और खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। जहां खेल के चुने हुए क्षेत्र में निशुल्क स्कूली शिक्षा, आहार और विश्वस्तरीय कोचिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेलों में पंजाब का गौरव एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसे स्त्री अकाली दल द्वारा लगन से आगे बढ़ाया जाएगा जिसके लिए राज्य के विभिन्न जोनों में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। प्रोफेशनल कोच इनकी निगरानी करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें