फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अर्जुन चीमा ने राष्ट्रीय पुरुष 50 मीटर पिस्टल ट्रायल जीता, 562 किया स्कोर

Thu, 25 Aug 2022 10:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली

सार

जूनियर पुरुष फ्री पिस्टल प्रतियोगिता में राजस्थान के अभिनव चौधरी ने 554 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में हरियाणा के अंकित तोमर 544 के साथ दूसरे जबकि उत्तर प्रदेश के अक्षत वर्मा 540 के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
निशानेबाज अर्जुन सिंह चीमा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के निशानेबाज अर्जुन सिंह चीमा ने गुरुवार को डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में राष्ट्रीय पुरुष 50 मीटर पिस्टल चयन ट्रायल जीत लिया। अर्जुन ने 60 शॉट्स के बाद 562 का स्कोर किया और सीआईएसएफ के आविष्कार तोमर से आगे रहे, जिन्होंने 558 का स्कोर किया। वायु सेना के रविंदर 558 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे लेकिन आविष्कार से आंतरिक-10 से एक कम रहने के चलते उन्हें दूसरा स्थान मिला।

विज्ञापन


जूनियर पुरुष फ्री पिस्टल प्रतियोगिता में राजस्थान के अभिनव चौधरी ने 554 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में हरियाणा के अंकित तोमर 544 के साथ दूसरे जबकि उत्तर प्रदेश के अक्षत वर्मा 540 के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

जूनियर महिला फ्री पिस्टल में महाराष्ट्र की साक्षी सूर्यवंशी 545 अंकों के साथ पहले, हरियाणा की शिखा नरवाल 540 अंक के साथ दूसरे, जबकि हरियाणा की दीवांशी भी 536 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल ट्रायल में, पंजाब के राजकंवर सिंह संधू 584 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे। हरियाणा ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें समीर ने क्रमश: 583 और अंकित तोमर ने 580 का स्कोर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें