लव स्टोरी और एक्शन फिल्मों से अपनी अलग छाप छोड़ने वाले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर लव स्टोरी पर आधारित फिल्मों की ओर रुख कर रहे हैं। उनका कहना है कि युवा उन्हें दोनों तरह के रोल में पसंद करते हैं, लेकिन उनकी फैन अधिकतर युवतियां हैं, जो उन्हें लव स्टोरी पर आधारित फिल्मों में ही पसंद करती हैं।
ये बातें शुक्रवार को अर्जुन कपूर ने सेक्टर-17 स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में कहीं। वह एक दिन के लिए शहर में थे। इस दौरान बॉलीवुड स्टार ने पिछले दिनों सैफ अली खान से हुए उनके कथित विवाद को लेकर कहा कि , करीना और सैफ उनके अच्छे दोस्त हैं।
उनमें किसी बात को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ है। बता दें कि अर्जुन के बारे में कथित चर्चा हुई थी कि उन्होंने देर रात करीना को फोन किया था। इस पर सैफ ने उन्हें रात को ही फोन कर काफी डांटा था। शुक्रवार को इस बारे में अर्जुन ने ज्यादा बात करने से भी इंकार कर दिया।
केवल इतना ही कहा कि वह तीनों अच्छे दोस्त हैं और यह लोगों की उड़ाई हुई अफवाह है और कुछ नहीं। वहीं बॉलीवुड स्टार ने अपने आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही चेतन भगत की एक अन्य नॉवेल पर आधारित फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ शुरू करने जा रहे हैं। इसमें उनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर होंगी।
प्रियंका और दीपिका के साथ काम करने की चाह
बॉलीवुड के यंग स्टार अर्जुन कपूर की चाह इस वक्त बॉलीवुड में टॉप पर कायम प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के साथ काम करने की है। उनका कहना है कि दोनों गजब की कलाकार हैं। उनके साथ वह कभी भी को तैयार हैं।