फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आज से आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मार्शल ऑफ द एयरफोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट-2024 का 5वां संस्करण 25-30 अप्रैल तक को 3 बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी) चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। एयरफोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड वर्ष 2018 से इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। इस बार टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें दो विदेशी टीमें बांग्लादेश और श्रीलंका वायु सेना से भी शामिल हैं। बुधवार को टूर्नामेंट से एक दिन पहले 3 बीआरडी वायु सेना स्टेशन के ऑडिटोरियम में आयोजकों ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया।
विज्ञापन

एयर वाइस मार्शल सरताज बेदी, एयर स्टाफ सहायक प्रमुख (संगठन और समारोह) ने टूर्नामेंट के अनावरण समारोह के अवसर पर बताया कि वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह को हॉकी खेल के प्रति अद्वितीय जुनून था। वह न केवल युद्ध में बल्कि खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़कर नेतृत्व करने वाले वायु योद्धाओं के लिए एक प्रेरणा थे। भारतीय वायु सेना लगातार ऐसे एथलीट तैयार कर रही है, जिन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और देश और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का गौरव बढ़ाया है। एयर वाइस मार्शल सरताज बेदी ने मार्शल ऑफ द एयरफोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट-2024 के पांचवें संस्करण की ट्रॉफी का भी अनावरण किया।
4 पूल में विभाजित टीमों के बीच होंगे मैच
इस अवसर पर संयोजन सचिव ग्रुप कैप्टन अमित धामी ने बताया कि टूर्नामेंट के बारे में बताया कहा कि टूर्नामेंट में भारतीय वायु सेना, चंडीगढ़ इलेवन, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, पंजाब पुलिस, सेना इलेवन, भारतीय नौसेना, भारतीय रेलवे और रेल कोच फैक्ट्री की टीमें भाग लेंगी। मैच रघबीर सिंह भोला हॉकी स्टेडियम, 3 बीआरडी, वायु सेना स्टेशन चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। मैच 4 पूल में विभाजित टीमों के बीच होंगे। ट्राॅफी अनावरण समारोह में ग्रुप कैप्टन अरुण मिट्टू, अध्यक्ष वायु सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एएफएससीबी), ग्रुप कैप्टन आनंद जे कर्वे, स्टेशन कमांडर 3 बीआरडी, ग्रुप कैप्टन वाईएस पंघाल, सचिव एएफएससीबी, ग्रुप कैप्टन मनप्रीत सिंह और मुख्य प्रशासन अधिकारी 3 बीआरडी भी उपस्थित थे। वायु अधिकारी प्रभारी (प्रशासन) एयर मार्शल आरके आनंद 25 अप्रैल को उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी 30 अप्रैल को समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें