फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई में इलाज में देरी पर मरीज और डॉक्टर के बीच कहासुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई की न्यू ओपीडी के चौथे फ्लोर पर शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे सर्जरी ओपीडी में डॉक्टर और मरीज के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुरक्षाकर्मियों को कंट्रोल रूम के माध्यम से बुलाना पड़ा और मामला शांत कराने के लिए पुलिस चौकी को सूचना दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू से इलाज के लिए आए मरीज अशोक और उनके बेटों ने इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए ओपीडी में शोर मचाना शुरू कर दिया। ड्यूटी पर तैनात रेजिडेंट डॉक्टर से उनकी तीखी बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के सचिव भी मौके पर पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों ने पीजीआई पुलिस चौकी में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विष्णु ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि संबंधित व्यक्ति डॉक्टर से माफी मांग लेता है तो कानूनी कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस चौकी में दी गई शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से भी पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की गई है। ओपीडी में हुई इस घटना के बाद कुछ समय तक कामकाज प्रभावित रहा। पीजीआई प्रवक्ता का कहना है कि शिकायत करने वाले की रिक्वेस्ट पर मामला पुलिस को भेज दिया है। उधर, सेक्टर-11 थाना पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों ने शिकायत के बाद जांच की जा रही है। डॉक्टर का आरोप है मरीज गलत व्यवहार किया है। जांच की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें