फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी ब्यूटीफुल की वास्तुकला वर्षों से शोध का केंद्र: हरप्रीत कौर बबला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंडीगढ़। चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने शनिवार को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित 11वीं इन्स एंड आउट प्रदर्शनी देखी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ एक विरासती शहर है और इसकी वास्तुकला वर्षों से शोध का केंद्र रही है। अन्य देशों के छात्र यहां के डिजाइन और नियोजन सिद्धांतों का अध्ययन करने आते हैं।


मेयर ने कहा कि प्रशासन निर्माण क्षेत्र में नई तकनीकों और नवाचारों को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित कर रहा है। साथ ही शहर की खूबसूरती बढ़ाने की दिशा में भी अहम कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष मधु सूदन विज और को-चेयर सुव्रत खन्ना ने बताया कि यह प्रदर्शनी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स, एमएसएमई, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ बिजली वितरण लिमिटेड और अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित की जा रही है। आयोजन 15 सितम्बर तक चलेगा, जिसमें कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों की विशेष भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें