फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में फिल्म उद्योग को लगेंगे पंख, सात दिनों में ऑनलाइन मिलेगी शूटिंग की मंजूरी

Sat, 09 Nov 2019 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन

हरियाणा की संस्कृति, कलाकारों और धार्मिक पृष्ठभूमि को देश व विदेशों तक पहुंचाने की खातिर प्रदेश में फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार ने फिल्म शूटिंग की मंजूरी के लिए ऑनलाइन सेंट्रल पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल पर आवेदन के बाद सात दिन के अंदर-अंदर फिल्म शूटिंग की मंजूरी प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


पिछले साल 27 अक्तूबर को फिल्म पॉलिसी लांच की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य संस्कृति, कलाकारों और धार्मिक पृष्ठभूमि को बढ़ावा देना था। राज्य में हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड भी बनाया गया है। इस बोर्ड के चेयरमैन महेंद्रगढ़ जिले के निवासी मशहूर फिल्म निर्माता सतीश कौशिक हैं। 

उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए मंजूरी मिलने में देरी न हो, इसके लिए ही ईज ऑफ डुईंग बिजनेस की तर्ज पर एक सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित किया गया है, जिसके तहत केवल 7 कार्य दिवसों के अंदर मंजूरी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


पोर्टल पर ही कर सकेंगे आवेदन
जिला स्तर पर संबंधित सीटीएम को सरकार की ओर से नोडल अधिकारी मनोनीत किया गया है। सभी को जल्द ही यूजर आईडी दी जाएगी, जिसके माध्यम से उन्हें इस प्रक्रिया को पूरा करना है। आवेदन करने वालों को कहीं भी व्यक्तिगत रूप से हाजिर नहीं होना होगा, उन्हें केवल ऑनलाइन पीआर हरियाणा की वेबसाइट पर फिल्म सेल पर जाकर आवेदन करना है। 

विज्ञापन

आवेदन के सात दिन के बाद मंजूरी पत्र भी उसे ऑनलाइन ही उपलब्ध हो जाएगा। सीटीएम की अहम जिम्मेदारी रहेगी कि वे पोर्टल के माध्यम से प्रेषित की जाने वाली मंजूरी को बिना किसी देरी के संबंधित विभाग को भेजेंगे।

उसके बाद मुख्यालयों पर मनोनीत नोडल अधिकारी समन्वय स्थापित करके निर्धारित समय में फिल्म शूटिंग की मंजूरी प्रदान की जा सके। यदि किसी कारणवश मंजूरी नहीं दी जा सकती है तो उसका सही कारण बताकर पोर्टल पर अपलोड किया जाए, लेकिन बिना कारण कोई भी आवेदन रद्द नहीं किया जा सकता।

पोर्टल पर दी जाएगी सभी जानकारी
पोर्टल पर फिल्म निर्माताओं के लिए हरियाणा में शूटिंग लोकेशन और हरियाणवी कलाकारों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई है। फिल्म पॉलिसी के अनुसार यदि कोई फिल्म निर्माता हरियाणा की पृष्ठभूमि पर फिल्म बनाता है या हरियाणा के कलाकारों को फिल्म में लेता है, अन्य तकनीकी स्टाफ के तौर पर उनसे काम लेता है तो उसे प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

इसके लिए भी इसी साइट पर आवेदन करना होगा। यह राशि एक करोड़ से लेकर तीन करोड़ तक हो सकती है। इस संबंध में पीआर हरियाणा की वेबसाइट पर फिल्म पॉलिसी दी गई है। उसमें हर प्रक्रिया को स्पष्ट किया गया है। 

फिल्म निर्माताओं के लिए हरियाणा में लगभग 40 स्थान ऐसे हैं जो फिल्म के लिहाज से बहुत ही आकर्षक हैं। पिंजौर से लेकर नारनौल तक ऐतिहासिक धरोहरों से लेकर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले इस प्रदेश की तरफ आने वाले समय में फिल्म उद्योग बहुत अधिक संख्या में युवाओं के रोजगार के अवसर पर उपलब्ध कराएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें