अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल के प्रिंसिपलों के अमर उजाला के कार्यायलों में जानकारी के लिए लगातार फोन आ रहे हैं। इस बार फॉर्म केवल ऑन लाइन भरे जा रहे हैं। यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी।
इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com पर जाकर या http://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravriti-2019 लिंक पर जाकर फार्म भरा जा सकता है। फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं बल्कि विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी।
फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।