फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अब 28 तक करें आवेदन, यहां क्लिक देखें- डिटेल्स

Fri, 23 Oct 2020 01:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सभी 12 सरकारी और निजी कॉलेजों में एमए//पीजी डिप्लोमा कोर्स के दाखिले के लिए आवेदन की समय सीमा 28 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। विद्यार्थियों को डीएचई की वेबसाइट http://dhe.chd.gov.in पर जाकर दाखिले के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन ज्वाइंट प्रॉस्पेक्टस भी वेबसाइट पर ही उपलब्ध है। 

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक रूबिन्दरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर से बढ़ाकर 28 अक्तूबर कर दी गई है। साथ ही कोविड-19 के हालातों को देखते हुए एमए में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली दाखिला परीक्षा को रदद् कर दिया गया है। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे।

कुल 3500 सीटों पर होंगे दाखिले 
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (एमए/ एमकॉम/ एमएससी/एमपीएड) में लगभग 3500 सीटें हैं। इसके अलावा सरकारी और निजी कॉलेजों दोनों में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में लगभग 800 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया आयोजित करवाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीट मिलने पर आएगा एसएमएस 

शिक्षा निदेशक ने बताया कि दाखिला काउंसलिंग भी ऑनलाइन ही आयोजित होगी। इसके लिए आवेदक की कॉलेज में सीट पक्की होने और दिए गए फोन नंबर पर शुल्क जमा करने के लिए एसएमएस भेजा जाएगा। आवेदकों को अपना सही व्हाट्सएप नंबर और कामकाजी मेल आईडी उपलब्ध करवाना होगा, जिससे उनके साथ संपर्क किया जा सके। 

इन 12 कॉलेजों में कर सकते हैं आवेदन  
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज -11, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स-11, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज -46, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज  फॉर गर्ल्स -42, रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश-32, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन-50 और निजी कॉलेजों में डीएवी कॉलेज-10, एसडी कॉलेज-32, एमसीएम कॉलेज -36, देव समाज कॉलेज फॉर वीमन-45, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज -26, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वीमन-26। 

दाखिले के ध्यान रखने योग्य बातें
  • 1) सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए www.dhe.chd.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा 
  • 2) निजी कॉलेजों में दाखिले के लिए संबंधित कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा
  • 3) सभी कॉलेजों में सभी कोर्स के दाखिले का शेड्यूल एक समान रहेगा 
  • 4) दाखिले संबंधी सभी बदलाव डीएचई की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें