फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए खुशखबरी

Tue, 25 Mar 2014 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला, लुधियाना और चंडीगढ़ के आवेदक किसी भी जगह पर पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। चंडीगढ़ के रीजनल पासपोर्ट अधिकारी राकेश अग्रवाल ने कहा कि मंत्रालय ने यह सुविधा पासपोर्ट आवेदकों की परेशानी को खत्म करने के लिए दी है।
विज्ञापन


इस सुविधा के जरिए आवेदक लुधियाना, अंबाला और चंडीगढ़ के पासपोर्ट सेवा केंद्र से भी एप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। चंडीगढ़ में प्रतिदिन करीब डेढ़ हजार पासपोर्ट आवेदक आते हैं। लुधियाना और अंबाला में भी स्थिति ऐसी ही है।

पासपोर्ट विभाग के जानकारों के अनुसार आवेदकों को भीड़ होने पर एप्वाइंटमेंट के लिए इंतजार करना पड़ता है। नए नियम के अनुसार वह दूसरे पीएसके पर आवेदन देकर एप्वाइंटमेंट ले सकते हैं।
विज्ञापन


पुलिस वेरीफिकेशन जल्दी तो रुपया डेढ़ सौ
पासपोर्ट का समयबद्ध वेरीफिकेशन करने वाले पुलिसवालों को सौ रुपये की बजाय डेढ़ सौ रुपये प्रदान किए जाएंगे। पासपोर्ट वेरीफिकेशन रिपोर्ट के लिए 21 दिन के भीतर का समय दिया गया है।

पुलिस वेरीफिकेशन के लिए डीपीएच माडल तैयार किया गया है। इसमें पासपोर्ट विभाग आनलाइन वेरीफिकेशन भेजता है और उसको हेडक्वार्टर से संबंधित थाने में भेजा जाता है।

इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विभाग ने इंसेंटिव को बढ़ाने की योजना बनाई है। यह योजना जुलाई 2014 से लागू होगी।

चंडीगढ़ के रीजनल पासपोर्ट अधिकारी राकेश अग्रवाल ने कहा फिलहाल पुलिस वेरीफिकेशन में तीस दिन तक का समय लगता है। डीपीएच माडल के माध्यम से यह समय कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें