फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः लॉकडाउन के बीच पीयू ने प्रवेश परीक्षाओं के लिए मांगे आवेदन, ऑनलाइन जमा होगा शुल्क

Sat, 04 Apr 2020 03:16 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने विभिन्न कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसकी पूरी जानकारी आप पीयू की वेबसाइट से ले सकते हैं। साथ ही शुल्क भी विद्यार्थियों को ऑनलाइन या अन्य तरीकों से जमा करने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन


पीयू ने विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रोस्पेक्टस ऑनलाइन डाल दिए हैं, यहां से विद्यार्थी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिये भुगतान किया जा सकता है। पीयू की ओर से मीट, सीईटीयूजी, पुटाहट, यूजीलॉ प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

मालूम हो कि पीयू की ओर से तेजी से एडमिशन प्रक्रिया पर ध्यान दिया जा रहा है। एडमिशन लेट न हों और सीटें भी भर जाएं, इसके लिए तमाम तरीके अपनाए जा रहे हैं। यदि सीटें खाली रह गईं तो पीयू को आर्थिक नुकसान भी होगा। हालांकि कोर्सेज में प्रवेश की जितनी सीटें होती हैं उससे कई गुना अधिक आवेदन मिलते हैं।
विज्ञापन


बेहतर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश मिलता है। अब देखना यह है कि लॉक डाउन के दौरान विद्यार्थी कितने आवेदन कर पाते हैं। हालांकि पीयू की इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। विद्यार्थी फोन के जरिये भी जानकारियां जुटा रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें