इंडिया सेंटर ऑफ सिख अमेरिकन चैंबर ऑफ कामर्स (एसएसीसी) की ओर से बुधवार को युवा उद्यमियों के लिए यूएन वर्ल्ड सम्मिट यूथ अवार्ड 2014 की घोषणा की गई।
एसएसीसी इंडिया के अध्यक्ष मनीपाल धारीवाल ने पीएचडी चैंबर सेक्टर-31 में युवा उद्यमियों और पत्रकारों को इसके बारे में बताया।
इस दौरान यूएन वर्ल्ड सम्मिट यूथ अवार्ड 2013 के विजेता और डब्ल्यूएसवाईए प्रोग्राम 2013-14 के इंडिया एंबेसडर मनिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि अवार्ड के लिए युवा उद्यमी 15 जून तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते है।
इसके लिए उन्हें अपने प्रोजेक्ट को डाउनलोड कर ऑनलाइन भेजना होगा। इस अवार्ड में युवा उद्यमी की आयु सीमा 30 आयु वर्ग तय की गई है।
इसे छह श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें फाइटिंग गरीबी और बीमारी, शिक्षा, महिला शक्ति, अपना कल्चर बनाओ, गो ग्रीन और सच आदि शामिल है।
यूएन वर्ल्ड सम्मिट यूथ अवार्ड के साथ एसएसीसी इंडिया पार्टनर है। बाजवा ने बताया कि जो युवा उद्यमी इंटरनेट, मोबाइल टेक्नोलॉजी की दुनिया में कुछ करना चाहते हैं, उनके लिए यह अवार्ड बेहतरीन प्लेटफार्म है।
अवार्ड का फाइनल ब्राजील में होगा। प्रतिभागियों का चयन ज्यूरी सदस्य करेंगे, जो एक देश में बैठकर सभी बेस्ट फाइनल 60 प्रतिभागियों के वर्क के बाद उनका चयन फाइनल के लिए करेंगे। इसमें 150 देश के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
फाइनल विजेता को ब्राजील में होने वाले अवार्र्ड में शामिल होने का मौका मिलेगा। इच्छुक प्रतिभागी 15 जून तक एसएसीसी की वेबसाइट पर अवार्ड संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।