फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार के लिए बच्चों से मांगे आवेदन

Thu, 09 Jul 2015 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल कल्याण परिषद पंचकूला की ओर से राष्ट्रीय बाल बहादुरी पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 10 अगस्त 2015 है।
विज्ञापन


आवेदन परिषद कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त और प्रधान बाल कल्याण परिषद विवेक आत्रेय ने दी।

उन्होंने बताया कि बहादुरी पुरस्कार के लिए बच्चे की उम्र 6 वर्ष से कम और 18 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जिन्होंने एक जुलाई 2014 से 30 जून 2015 के बीच अपनी जान पर खेलकर अपना कोई अंग गवाया हो या सामाजिक बुराई के विरूद्ध कोई कार्य किया हो वह इस बहादुरी पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पुरस्कार के लिए नियम और शर्त परिषद के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में हासिल की जा सकती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें