फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारहवीं दाखिले के आज शाम 5 बजे तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में पिछले सोमवार को दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। दाखिले के लिए मंगलवार शाम पांच बजे तक ही आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन होने के कारण पांच बजे के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। आठवें दिन सोमवार शाम चार बजे तक विभाग के पास ऑनलाइन 20865 रजिस्ट्रेशन हुईं थीं। विभाग के पास ग्यारहवीं में 13570 सीटें हैं यानि सीटों से लगभग 7300 अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

शहर के सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं में दाखिले को लेकर इस बार बहुत ज्यादा मारामारी होने वाली है। हर साल विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से कुछ सीटें बढ़ाई जाती हैं लेकिन इस बार विभाग की ओर से ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए सीटों में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। शहर में 42 गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कुल 13,570 सीटें हैं जिसमें 3080 सीटें विज्ञान, 1980 कॉमर्स, 6720 ह्यूमैनिटीज और 1790 सीटें वोकेशनल कोर्स के लिए हैं। शहर के कॉलेजों में यहां से पढ़े छात्रों को 85 प्रतिशत रिजर्वेशन मिलता है। इसके साथ ही ग्यारहवीं और बारहवीं का सरकारी स्कूलों में खर्च बहुत कम है। इस कारण हर साल सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले को लेकर बोझ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

ये रहेगा दाखिले का कार्यक्रम
9 अगस्त, शाम 5 बजे: ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि
12 अगस्त, सुबह 11 बजे: प्रॉविजनल कॉमन मेरिट लिस्ट
12 अगस्त साढ़े 11 बजे से 14 अगस्त दोपहर 1 बजे तक : उम्मीदवारों की ओर से ऑनलाइन आब्जेक्शन
19 अगस्त, दोपहर 12 बजे : स्कूल और विषयों के साथ अलॉटमेंट लिस्ट
19 अगस्त दोपहर एक बजे से 22 अगस्त रात 12 बजे तक : फीस जमा करने की तिथि
23 अगस्त : कक्षाएं शुरू होने का समय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें