फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब इस दिन तक करें आवेदन

Fri, 06 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
हज के लिए जाने वाले यात्री 24 जनवरी तक स्टेट और यूटी की हज कमेटी में आवेदन कर सकते हैं। चंडीगढ़ स्थित पासपोर्ट कार्यालय में हज जाने के इच्छुक लोगों के पासपोर्ट बनाने में तेजी कर दी गई है।
विज्ञापन


पासपोर्ट सेवा केंद्र चंडीगढ़, अंबाला और लुधियाना में 28 फरवरी तक हज यात्रियों के पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। इसके लिए अतिरिक्त काउंटर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा 24 फरवरी तक वॉक-इन मोड पर पासपोर्ट एप्लीकेशन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद जरूरी कागजात के साथ उन्हें एक एप्लीकेशन देना होगा। इसमें उन्हें हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन की जानकारी देनी होगी।

रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर (आरपीओ) राकेश अग्रवाल के अनुसार सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों के असिस्टेंट पासपोर्ट ऑफिसर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अग्रवाल के अनुसार किसी को  पासपोर्ट संबंधी कोई परेशानी हो तो वह सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें