पिछले साल दिसबंर में यूटी पुलिस में 520 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए पोस्टे निकाली थी। लेकिन पोस्ट निकालने के सात महीने बाद भी अभी तक फिजिकल टेस्ट या रिटन टेस्ट की तारीखों का कोई एलान विभाग की तरफ से नही हुआ है। जिसके चलते अब पदों के लिए आवेदन करने वाले हेडक्वार्टर में आई जी से मिलने पहुंचने लगे है।
शुक्रवार सुबह सेक्टर 9 यूटी पुलिस हेडक्वार्टर हरियाणा से आए तीन आवेदक मनीष कुमार, राकेश कुमार और अजय कुमार आईजी तेजिंदर पाल सिंह लूथरा को मिलने पहुंच गए। हालांकि उनको आईजी से मिलने नही दिया गया और डीएसपी हेडक्वार्टर के पास भेज दिया गया। वहा पर भी डीएसपी नही मिले और एक लेडी कांस्टेबल ने किसी से फोन पर बात कर उनको कहा कि सिंतबर से फिजीकल टेस्ट शुरू हो जायेंगे।
युवकों का कहना था कि पदों को निकले सात महीने हो चुकेहै। लेकिन अभी तक कुछ पता नही है कि भर्तियां कब से शुरू होंगी। पहले यूटी पुलिस की वेबसाइट पर अप्रैल की तारीख दी गई थी। लेकिन अब वो तारीख वहां से हटा ली गई है और नई तारीख के बारे में कोई अपडेट नही है। मनीष कुमार का कहना है कि उन्होंने हजारों रुपये खर्च कर भर्ती के लिए कोचिंग और तैयारियां की है। इसकी वजह से कही और भी एप्लाई नही कर पा रहे है। यहां अगर फाइनल हो जाए तो फिर कही आगे किसी ओर नौकरी के लिए आवेदन दे। उनका कहना था कि केंद्रीय सरकार की ओर से एक पत्र भी जारी हुआ था जिसके तहत खाली पदों को भरने के लिए सारी प्रक्रिया तीन महीनों के अंदर पूरी होनी चाहिए।
कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए पुलिस विभाग ने मैदान में 40 सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया था। पूरा प्रोजेक्ट 40 लाख रुपये का होगा। इसी के चलते अभी भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है।
पुलिस विभाग का कहना है कि इससे पहले भी जब जब पुलिस में भर्ती होती थी तो मैदान के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते है। लेकिन वो किराए पर ले कर लगते थे। जिससे विभाग को काफी मंहगा पड़ता था। तो इस बार पक्के तौर पर कैमरे लगाने के लिए टेंडर मांगा था। उसी के चलते देरी हो रही है। सिंतबर तक उम्मीद है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक दिसंबर 2015 को पुलिस ने 520 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन मांग थे। 31 दिसंबर तक पुलिस विभाग के पास करीब 2.40 हजार आवेदकों ने आनलाइन आवेदन भरे थे। फार्मों की स्क्रूटनी के बाद करीब 1 लाख आवेदन रद्द हो गए थे।