युवा बढ़ी संख्या में स्वरोजगार करने के साथ-साथ युवाओं को नौकरी देने का भी काम कर रहे हैं। सरकारी विभागों से लेकर हर क्षेत्र में युवाओं के लिए वैकेंसी निकल रही हैं। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर वहां अमन-चैन स्थापित करने का काम किया है। वहां अब तेजी से विकास होगा।
पीयू ने जब-जब बुलाया, चला आया: मनप्रीत बादल
इस अवसर पर पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा- पीयू ने जब जब मुझे बुलाया तो उपलब्ध रहा। हर कार्य में हाथ बंटाने की कोशिश करता हूं। आगे भी पीयू के विकास के लिए हरसंभव कार्य किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान कहा कि वह कड़ी मेहनत कर अपना, माता-पिता व यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करें। उन्होंने पीयू के इतिहास पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि पीयू की मदद पंजाब सरकार करती रहेगी। इससे पहले वीसी प्रो. राजकुमार ने पीयू की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सरस्वती वंदना हुई। कुछ रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। पूरा ऑडिटोरियम खचाखच भरा रहा। इस मौके पर रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह, सीनेटर सत्यपाल जैन, सुभाष शर्मा, कंट्रोलर प्रो. परविंदर सिंह, पूर्व वीसी प्रो. एके ग्रोवर, प्रो. केएन पाठक, प्रो. रजत संधीर, प्रो. रोनकी राम मौजूद रहे।