फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अनुराग रस्तोगी बने हरियाणा के नए मुख्य सचिव, अब अगले वित्त आयुक्त का इंतजार

Thu, 20 Feb 2025 12:43 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अनुराग रस्तोगी पिछले साल चार दिन के लिए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए थे। पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के रिटायर होने और उनके स्थान पर डॉ. विवेक जोशी के कार्यभार संभालने में चार दिन शेष थे। इसलिए सरकार ने उन चार दिनों के लिए रस्तोगी को मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा था। 
विज्ञापन
अनुराग रस्तोगी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग रस्तोगी को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। रस्तोगी सरकार में वित्त आयुक्त राजस्व व वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। नए आदेशों के तहत रस्तोगी के पास मुख्य सचिव पद के अतिरिक्त सामान्य प्रशासन, मानव संसाधन, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, संसदीय मामले, सतर्कता विभाग, वित्त व योजना विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन


वह वित्त विभाग की काफी लंबे समय से जिम्मेदारी निभा रहे थे और आगामी बजट सत्र की तैयारियों में भी जुटे थे। इसलिए सरकार ने वित्त विभाग की जिम्मेदारी उनके पास ही रखी है। वहीं, वित्त आयुक्त राजस्व की जिम्मेदारियों से उन्हें मुक्त कर दिया है। ऐसे में सरकार वित्त आयुक्त किसे बनाती है, यह देखने वाली बात होगी। मुख्य सचिव के बाद वित्त आयुक्त राजस्व सबसे वरिष्ठ पद माना जाता है।

अनुराग रस्तोगी पिछले साल चार दिन के लिए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए थे। पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के रिटायर होने और उनके स्थान पर डॉ. विवेक जोशी के कार्यभार संभालने में चार दिन शेष थे। इसलिए सरकार ने उन चार दिनों के लिए रस्तोगी को मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा था। 
विज्ञापन


रस्तोगी मूल रूप से यूपी मुरादाबाद के रहने वाले हैं। वह हरियाणा सरकार के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। हालांकि उनकी सेवानिवृत्ति जून 2025 में है। इस हिसाब से वह चार महीने आठ दिन तक मुख्य सचिव की कुर्सी पर बैठेंगे। यदि सरकार चाहेगी तो उन्हें सेवा विस्तार से दे सकती है। हाल ही में केंद्र सरकार ने ओडिसा के मुख्य सचिव को एक साल का सेवा विस्तार दिया है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी चंडीगढ़ में मौजूद थे

मुख्य सचिव की रस्साकशी के बीच केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी बुधवार को चंडीगढ़ में थे। वह पिंजौर में एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे। सूत्रों का दावा है कि मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर उनके साथ भी विचार-विमर्श किया गया है। उसके बाद ही रस्तोगी के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें