फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किरण घर में भी स्टार हैं और बाहर भी'

Wed, 19 Mar 2014 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
‘किरण घर में भी स्टार हैं और बाहर भी...। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें कुछ ऐसा ही सोचकर चंडीगढ़ से प्रत्याशी चुना है। यह सिटी भी तो उनका अपना ही है और यहां स्टारडम उनका ही चलेगा’।
विज्ञापन


अपनी पत्नी किरण खेर को भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अनुपम खेर ने उनकी तारीफ में कुछ इस तरह की बातें कहीं।

अनुपम खेर ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी ने किरण को टिकट देने की घोषणा की तो उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्हें नाटक, थिएटर, म्यूजिक के संग पढ़ाई में खासी रुचि है। वह खाली कभी नहीं बैठती हैं।

किरण की राजनीति में भी रुचि है और भाजपा द्वारा दिए गए मौके पर उनका प्रदर्शन काफी बेहतर होगा। वह निश्चित रूप से पार्टी की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।

अनुपम खेर ने कहा कि  यह कहना गलत होगा कि किरण खेर चंडीगढ़ की नहीं हैं। वह यहीं पढ़ी हैं और उनका समय यहीं बीता है। थिएटर हो या एक्टिंग, यहां काफी नाम कमाया है।
विज्ञापन


यहां की जनता उन्हें पूरी तरह सपोर्ट करेगी। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी को नरेंद्र मोदी ने एक ऐेसे मंच पर लाकर खड़ा किया है, जहां से सारे रास्ते खुल गए।

अब तो किरण का ही प्रचार करूंगा
अनुपम खेर ने कहा कि अब वह लोकसभा चुनाव तक किरण खेर का ही प्रचार ही करेंगे। प्रचार के लिए पार्टी अपना तरीका अपनाएगी, लेकिन उनकी जो मदद की आवश्यकता होगी, वह करेंगे। अब तो वह अपनी मीटिंग्स में भी भाजपा का प्रचार करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें