फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन गाने के लिए क्लासिकल सीखना जरूरी: अनूप जलोटा

Mon, 11 Apr 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सिंगर अनूप जलोटा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भजन की आवाज हर जगह पहुंचती है। इसलिए मेरी पहली पसंद भजन गाना है। भजन को लोग देश के साथ विदेशों में भी सुनते हैं। भजन गाने के लिए क्लासिकल सीखना बहुत जरूरी है। क्लासिकल गाने की समझ जिस गायक को होगी, वह बहुत अच्छा भजन गा सकता है।
विज्ञापन


यह बात रविवार को प्रसिद्घ भजन गायक अनूप जलोटा ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अच्छे गाने के लिए लोगों को क्लासिकल सीखना चाहिए। आज के गायकों को क्लासिकल का ज्ञान नहीं है। इस कारण अच्छे गायक नहीं मिल रहे हैं। भजन गायन का ही दूसरा रूप क्लासिकल है।

उन्होंने कहा कि गायक की जिम्मेदारी है कि वह गाने में क्वालिटी और शुद्धता को बनाए रखे। उन्होंने कहा कि क्लासिकल सीखना लोगों के लिए बहुत ही रोजगार भरा है। लोगों को गायन की पद्घति को बेहतरीन करने के लिए शास्त्री गायन भी सीखना चाहिए। हिंदुस्तान में भजन गायन को लोग सुनते हैं। जिन्हें भजन की भाषा नहीं आती है, वह भजन को याद कर लेते हैं। यह हमारे देश की भजन श्रोताओं की खूबी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह माता मनसा देवी में प्रस्तुति देने तीसरी बार आए हैं। चंडीगढ़ शहर के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि भारत के अन्य स्मार्ट सिटी इसी तर्ज पर बनाया जाना चाहिए। जैसे यहां पर सड़क, मकान, घर को बनाने में सिस्टम है। उसी तरह अन्य जगह पर सिस्टम होना चाहिए।

पाकिस्तानी क्लासिकल सिंगरों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि हमारे देश में पाकिस्तानी कलाकारों का स्वागत है, लेकिन उन्हें जो कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान रकम मिलती है उस पर उन्हें टैक्स देना चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें