फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वीजा का खेल, 10 लाख देने के बाद भी नहीं जा पाए जापान

Sun, 19 Mar 2017 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई को एक दंपत्ति ने विदेश जाने के सपने के चक्कर में लूटा दी। लाखों देने के बाद भी न तो दंपत्ति विदेश जा पाया। और न ही पैसा उनके पास बच पाया। घटना मोगा की है, जहां थाना सिटी साउथ पुलिस ने जापान का जाली वीजा लगवाकर 10 लाख रुपये की ठगी के आरोप में ट्रेवल एजेंट दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना सिटी साउथ में दर्ज धोखाधड़ी मामले के जांच अधिकारी एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि गुरतेज सिंह पुत्र महिंदर सिंह गांव तखाणवद्ध की शिकायत पर राकेश कुमार भंडारी और उसकी पत्नी प्रीति भंडारी निवासी न्यू टाउन, मोगा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दंपति ने जापान भेजने का जाली वीजा लगवा कर 10 लाख रुपये की ठगी की थी।

पुलिस के मुताबिक जिला पुलिस प्रमुख को दी शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उसको जाली वीजा दिखाकर दिल्ली ले गए और कई दिन वहीं रखा। पीड़ित को किसी तरह शक हो गया कि उसका वीजा जाली है। उन्होंने इस बारे में पड़ताल की तो उसका शक यकीन में बदल गया। इसके बाद आरोपियों ने उससे हासिल की रकम का चेक दे दिया जो बैंक खाते में रकम न होने के कारण बाउंस हो गया। शिकायत की डीएसपी (आई) की ओर से प्राथमिक पड़ताल में आरोप साबित होने के बाद आरोपी दंपति के खिलाफ थाना सिटी साउथ में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें