क्रिकेट के शौकीनों के लिए खबर। अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी हो गया है। इसमें खेलने के इच्छुक प्लेयर्स पंजीकरण कराएं। चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में संजय टंडन की अध्यक्षता में हुई।
इसमें बताया गया कि अंडर-16 इंटर स्कूल नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 23 मार्च से किया जा रहा है। टूर्नामेंट में सभी मुकाबले 50-50 ओवर के होंगे। टूर्नामेंट बीबीसीआई के नियमों के तहत कराया जाएगा।
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों की जन्म तिथी 01.09.2017 तक 16 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी अपने स्कूल की ओर से जारी आयु प्रमाण प्रत्र दिखाकर एंट्री करवा सकते हैं। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी 7986216134 और 8146177003 पर संपर्क कर सकते हैं।