फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार का एक और बड़ा तोहफा, जानिए

Wed, 29 Mar 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा में उत्कृष्ट खिलाड़ी अब खेल कोटे से सीधा अफसर बन सकेंगे। प्रदेश की खट्टर सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए क्लास-वन और टू की नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यह आरक्षण सरकारी विभागों, निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में होने वाली सीधी भर्ती में मिलेगा। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में खिलाड़ियों को पहले से तीस फीसदी आरक्षण सरकार देती आ रही है।

अब अधिकारी स्तर की नौकरियों में भी इसका प्रावधान कर दिया गया है। आने वाले समय में उत्कृष्ट खिलाड़ी हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्तियों में भी आरक्षण के पात्र हो गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को यह आरक्षण देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को श्रेणी-1 और श्रेणी-2 के पदों के मामले में भी आरक्षण दिया जाएगा। सरकार ने हरियाणा को खेल हब बनाने व खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाए हैं। ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि बढ़ाकर 6 करोड़ रुपये, चार करोड़ रुपये और 2.5 करोड़ रुपये की गई है ताकि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़े।

याद रहे कि हरियाणा में दर्जनों खिलाड़ी सरकारी नौकरी पाने की आस लगाए बैठे हैं। कुछ ने तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया हुआ है। कुछ खिलाड़ी तो पुलिस में डीएसपी की नौकरी पाने में कामयाब रहे हैं, जबकि अन्य इंतजार में हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें