फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या कुछ मिला सिटी ब्यूटीफुल को बजट में

Mon, 17 Feb 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन के विकास पर सबसे ज्यादा जोर दिया है। कुल प्लान बजट का 53.3 फीसदी हिस्सा इन्हीं तीन क्षेत्रों पर खर्च होगा।
विज्ञापन


शिक्षा पर 22.9, स्वास्थ्य पर 15.1 और परिवहन पर 15.3 फीसदी खर्च होगा। ऐसे में अगले वित्तीय वर्ष में शहर के स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, अस्पताल अपग्रेड होंगे और नई बसें आएंगी।  पेक, सीसीईटी में नए हॉस्टल खोल जाएंगे  

शिक्षा : 161.74 करोड़
25 करोड़ रुपये 18 नए स्कूल खोलने, चार स्कूलों को सीनियर सेकेंडरी और दो नए स्मार्ट स्कूल के अपग्रेडेशन के लिए
05 करोड़ रुपये सेक्टर-50 में गवर्नमेंट कालेज ऑफ कामर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के लिए
05 करोड़ रुपये नए एनसीसी ब्लाक के लिए
10 लाख रुपये नए पॉलिटेक्निक संस्थान के लिए
101 लाख रुपये राइट टू एजुकेशन को लागू करने के लिए
05 लाख रुपये मनीमाजरा में नए गवर्नमेंट कालेज के लिए
12 करोड़ रुपये छात्रों की फ्री यूनिफार्म, किताबों आदि के लिए
105 लाख रुपये सर्व शिक्षा और राष्ट्रीय माध्यममिक शिक्षा अभियान के लिए

इस साल भी चंडीगढ़ के बजट में शिक्षा को काफी महत्व दिया गया है। प्रशासन ने की ओर से नियमित तौर पर स्कूल और कालेजों को अपग्रेड करने का प्रयास किया जा रहा है। नए स्कूल-कालेज खोले जा रहे हैं, नए हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। इससे चंडीगढ़ में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा।
विज्ञापन

 -डॉ.दलीप कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, जीसीजी-42 एवं पीयू सिंडीकेट व सीनेट सदस्य

स्वास्थ्य : 122.55 करोड़ रुपये
-जीएमएचएस-16 में इँफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए 19.45 करोड़
-मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट स्कीम के लिए 1.52 करोड़ रुपये
-बुड़ैल में पॉलिक्लीनिक के लिए 4 करोड़ रुपये
-मनीमाजरा में अस्पताल को मजबूत करने के लिए 4.60 करोड़
-जीएमसीएच-32 में सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए 67.68 करोड़ रुपये
-जेनेटिक स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए 1.25 करोड़ रुपये
-आयुष स्कीम को लागू करने के लिए 25 लाख
-रीजनल ट्रामा सेंटर के लिए 50 लाख
-आरआईएएचएस के लिए 50 लाख
-एनएचआरएम के तहत 5 करोड़ रुपये

यूटी प्रशासन ने शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार से ज्यादा बजट मांगा है। उम्मीद है इससे शहर में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। ।
-डॉ. नीरज नागपाल, संयोजक मेडीकोज लीगल एक्शन ग्रुप, चंडीगढ़

ट्रांसपोर्ट : 124.94 करोड़ रुपये
13 करोड़ रुपये 50 बसों की रिप्लेसमेंट के लिए
60 करोड़ रुपये जएनएनयूआरएम के तहत 400 नई बसों के लिए
01 करोड़ रुपये आईएसबीटी-43 के विस्तार के लिए

चंडीगढ़ में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन नियमित तौर पर प्रयास कर रहा है। शहर के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 400 बसें खरीदी जा रही हैं। ट्रांसपोर्ट के लिए बजट में बढ़ोतरी होने से शहर के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

-एसएस भारद्वाज, चंडीगढ़ सोशल वेलफेयर कौंसिल के चेयरमैन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें