फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीयू कंडक्टर परीक्षा का परिणाम घोषित

Fri, 30 May 2014 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीटीयू (चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग) ने नवंबर, 2013 में कंडक्टरों की भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से मिले अंतरिम आदेश के बाद प्रशासन ने यह परिणाम घोषित किया है। हालांकि यह परिणाम हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं के अंतिम नतीजे पर निर्भर होगा।

लिखित परीक्षा के बाद कई उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी जिससे अभी तक प्रशासन परिणाम नहीं घोषित कर पा रहा था।

246 कंडक्टरों की होनी है भर्ती:
ध्यान रहे कि पहली बार चंडीगढ़ प्रशासन ने सीटीयू कंडक्टरों की भर्ती के लिए 33 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए थे। सीटीयू में 246 बस कंडक्टरों की भर्ती होनी है और इनमें से 81 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन


इन 81 पदों के लिए पांच हजार महिलाओं ने रुचि दिखाई थी। सीटीयू कंडक्टर भर्ती के लिए योग्यता बारहवीं थीं, लेकिन आवेदन करने वाली अधिकतर महिलाएं ग्रेजुएट थीं।

सीटीयू में भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों को कंडक्टर लाइसेंस से छूट दी थी। नियुक्ति के बाद उन्हें देर शाम की ड्यूटी से भी छूट दी जाएगी।

महिला कंडक्टरों की भर्ती करने वाला तीसरा:
आंध्र प्रदेश और गुजरात के बाद चंडीगढ़ तीसरा गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग है जहां महिला कंडक्टरों को भर्ती किया जा रहा है।

सीटीयू के निदेशक टीपीएस फूल्का के अनुसार सीटीयू कंडक्टर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा में पुरुष उम्मीदवार का अधिकतम स्कोर 82.5 फीसदी है और महिला उम्मीदवार का अधिकतम अंक 75 फीसदी है।
विज्ञापन


इस परीक्षा के बाद पारदर्शिता को बरकरार रखने के लिए इंटरव्यू नहीं लिया गया था। सीटीयू में इससे पहले जनवरी, 2004 में कंडक्टरों की भर्ती हुई थी।

114 बस ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी:
उधर, सीटीयू ने 114 बस ड्राइवरों की भर्ती की प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया है। इनमें से 51 ड्राइवरों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है जबकि बाकी के ड्राइवर भी जल्द ज्वाइन करेंगे। ड्राइवरों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के साथ ड्राइविंग टेस्ट भी हुआ था।

महिलाओं में आएगी सुरक्षा की भावना:
सीटीयू के निदेशक के अनुसार सीटीयू की बसों में महिलाएं या छात्राएं ज्यादा सफर करती हैं। सीटीयू द्वारा छात्राओं के लिए स्पेशल बसें चलाई जाती हैं।

ऐसे में यह जरूरी है कि सीटीयू में महिला कंडक्टरों की ही भर्ती की जाए ताकि महिला यात्रियों में सुरक्षा की भावना आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें