आप आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है। पार्टी से उम्मीदवार बनने के लिए चंडीगढ़ के करीब 240 लोगों ने आवेदन दाखिल किया था। पार्टी ने आठ फरवरी रात 12 बजे तक आवेदन लिए हैं।
पार्टी ने फिलहाल कुछ नाम शार्ट लिस्ट कर लिए गए हैं। उन्हें फाइनल इंटरव्यू के लिए दिल्ली बुलाना शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ से फिलहाल चार लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।
इनमें आप के पुराने कार्यकर्ता एचके अरोड़ा, राम लखन मित्तल, प्रोफेसर कृष्ण कुमार गर्ग व मीना शर्मा शामिल है। इन्हें पार्टी की ओर से मैसेज दिया गया है कि वे आज 11 बजे नई दिल्ली के दफ्तर पहुंचे और अपना इंटरव्यू दें।
चंडीगढ़ से जुड़े पार्टी के कार्यकर्ता ने बताया कि फिलहाल चार लोगों को ही दिल्ली बुलाया गया है। उन्हें पार्टी की ओर से मैसेज किया गया था।
मुझे पार्टी की ओर मैसेज आया है। बुधवार को ही दिल्ली पहुंचना है। इस बात की भी सूचना है कि चंडीगढ़ में कुछ अन्य लोगों को भी मैसेज भेजा गया है।
प्रोफेसर कृष्ण कुमार गर्ग