फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सैकड़ों परिवार 'खटकड़ कलां टू दिल्ली'

Thu, 19 Mar 2015 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर समेत देश के विभिन्न राज्यों के शहीद सैनिकों के परिवार 23 मार्च को गांव खटकड़ कलां से दिल्ली तक रोष मार्च करेंगे। मार्च को समाजसेवी अन्ना हजारे झंडी दिखाएंगे। शहीद सैनिकों के परिवार दिल्ली के जंतर-मंतर पर रैली भी निकालेंगे।
विज्ञापन


शहीदों की आवाज कल्याण संघ के अध्यक्ष विजय सांगवान, महासचिव सत्यवीर सिंह, मास्टर मंजीत सिंह, कैप्टन जयपाल सिंह चंडीगढ़, राज सिंह मलिक, भीम सिंह जाखड़ हरियाणा, मांगेराम वर्मा पंजाब, विजेंद्र सिंह राजस्थान व राजेश कुमार हिमाचल ने बुधवार को यहां सेक्टर-27 में पत्रकारवार्ता में बताया कि वे शहीद सैनिकों के परिवारों की मांगों के संदर्भ में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मांगपत्र दे चुके हैं। अभी तक किसी भी सरकार ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
Trending Videos
विज्ञापन

शहीदों के परिवारों की अनदेखी कर रही सरकार

शहीद सैनिकों के परिवार सरकारी अनदेखी के चलते दयनीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। संघ शहीद सैनिकों के परिवारों को राज्य व केंद्र सरकार की तरफ से एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा में अन्य श्रेणियों की तरह सीटें आरक्षित करने, शहीद के परिवार के सदस्य को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरी प्रदान करने आदि की मांग करता रहा है। इसके बावजूद सरकारों ने सुनवाई नहीं की।

जिसके चलते 23 मार्च से शहीद सैनिकों के परिवार इन मांगों को लेकर शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां से पंजाब व हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें