हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर समेत देश के विभिन्न राज्यों के शहीद सैनिकों के परिवार 23 मार्च को गांव खटकड़ कलां से दिल्ली तक रोष मार्च करेंगे। मार्च को समाजसेवी अन्ना हजारे झंडी दिखाएंगे। शहीद सैनिकों के परिवार दिल्ली के जंतर-मंतर पर रैली भी निकालेंगे।
शहीदों की आवाज कल्याण संघ के अध्यक्ष विजय सांगवान, महासचिव सत्यवीर सिंह, मास्टर मंजीत सिंह, कैप्टन जयपाल सिंह चंडीगढ़, राज सिंह मलिक, भीम सिंह जाखड़ हरियाणा, मांगेराम वर्मा पंजाब, विजेंद्र सिंह राजस्थान व राजेश कुमार हिमाचल ने बुधवार को यहां सेक्टर-27 में पत्रकारवार्ता में बताया कि वे शहीद सैनिकों के परिवारों की मांगों के संदर्भ में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मांगपत्र दे चुके हैं। अभी तक किसी भी सरकार ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई है।